फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाल विवाह प्रथा के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
14 ढांड। जागरूकता रैली निकालते हुए महिलाएं एवं बच्चे।
विज्ञापन
ढांड। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल विवाह प्रथा के खिलाफ आंगनबाड़ी केंद्र धेरडू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूजा के नेतृत्व में महिलाओं, बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्परों ने बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

पूजा ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में लड़की व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना गैर कानूनी है। अक्सर देखने में आया है कि माता-पिता या अभिभावक अपनी लड़की की शादी 18 वर्ष से भी कम उम्र में कर देते हैं। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है क्योंकि अल्प आयु में लड़की में प्रजनन की क्षमता नहीं होती है। इससे उसके शरीर का पूर्ण रूप से विकास नहीं हो पाता और शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि हम सब मिलकर यह शपथ लें कि भविष्य में न तो स्वयं और न ही अपने आसपास किसी को भी बाल विवाह करने देंगे। सुपरवाइजर ने कहा कि अगर आपके आसपास कोई बाल विवाह करता है तो इसकी सूचना तुरंत आंगनबाड़ी केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग या डीसी कार्यालय में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा, सीमा व हेल्पर ऊषा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें