फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो दिनों की बारिश के बाद तीसरे दिन सुबह ही खिली, बाद दोपहर बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में पिछले तीन से मौसम में बदलाव जारी है। दो दिनों की बारिश के बाद शनिवार को तीसरे दिन भी सुबह के समय धूप खिली, लेकिन बाद दोपहर एक बार फिर से मौसम बदला। इस दौरान बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। बता दें कि पिछले दो दिन से लगातार हुई बारिश के बाद मंडियों में आए गेहूं की फसल भीगने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार खेतों में खड़ी फसल को कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अब गेहूं की फसल की कटाई का कार्य जरूर प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने अभी भी आगामी दो दिन तक बारिश होने का अनुमान लगाया है।
अभी रविवार और सोमवार को भी लगातार दो दिन तक जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम बदलने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस समय बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अधिक नुकसान नहीं होगा। जबकि इस फसल की कटाई में जरूर देरी हो सकती है। ऐसे में अब कटाई का काम प्रभावित होगा। वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

देर रात हुई बारिश से किसानों के अरमानों पर भी फिरा पानी
राजौंद। क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई बारिश से किसानों के अरमानों पर भी पानी फिर गया। पिछले कई दिनों से किसान गेहूं की फसल को सहेजने में लगे हुए थे, जहां कई किसानों ने अपनी फसल मंडियों में डाली हुई है। वहीं, कई किसानों ने चारा बनाने के लिए गेहूं की हाथ से कटाई की है। खेतों व मंडी में पड़ी गेहूं भीगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि बारिश में गेहूं भीग जाने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बे-मौसमी हो रही बारिश ने किसानों को पहले ही झकझोरा कर रखा हुआ है। किसान रोशन, ओमप्रकाश, बूटा, रामकुमार, प्रेम, राजेंद्र ने बताया कि इस बारिश से पशुओं के लिए चारे को भी नुकसान हुआ है। खेतों में कटी पड़ी व खड़ी गेहूं भीग जाने से उन्हें गेहूं खाने के लिए भी लाले पड़ते नजर आ रहे है। वहीं इस बरसात से नगर के निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें