फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाए रखने के लिए किया जागरूक

Thu, 19 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कोटड़ा, बिरथे बाहरी, माजरा रोहेड़ा, गुलियाना व तारागढ़ में फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता शिविर लगाया। इसमें किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाए रखने के जागरूक किया गया।

शिविर मंे प्रशिक्षकों ने किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाए रखने के लिए फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने की सलाह दी। इस दौरान खंड तकनीकी प्रबंधक अमनदीप ने बताया कि फसल अवशेषों को जीरो टील मशीन सुपर सीडर व रुटावेटर की सहायता से मिट्टी में मिलाया जा सकता है। इससे फसल अवशेषों के जलाने से किसानों को होने वाले नुकसान, मिट्टी की गुणवत्ता में कमी व पर्यावरण को होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


किसानों को बताया कि जो किसान फसल अवशेष प्रबंधक करेंगे। उन्हें एक हजार रुपये की प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिसका लाभ लेने के लिए किसानों को आनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। विभाग की ओर खंड राजौंद के सभी गांव में किसान जागरूकता शिविर लगाए जा रहे है।
विज्ञापन

जन जागरण अभियान चलाया

कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा ने गांव कवारतन, रसूलपुर, मांडी और पोलड़ गांव में जन जागरण अभियान चलाया। इस अभियान की अध्यक्षता सचिव सतपाल आनंद ने की। जिसका मंच संचालन किसान सभा के नेता जसबीर सिंह ने किया। किसान नेता सतपाल आनंद, जसबीर सिंह, साहब सिंह व नरेश कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि यह अभियान आगामी 28 सितंबर तक चलेगा। 20 सितंबर को किसान नेता धासी राम नैन की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठन शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें