फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : दीपक

Thu, 24 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जल जीवन मिशन योजनाओं के प्रभावी संचालन, निगरानी व सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बैठक की गई। इसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने कार्यालय में सभी ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटरों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता लाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर अपने क्षेत्र में संबंधित जूनियर इंजीनियर, लैब सहायक के साथ समन्वय बनाते हुए सप्ताह में कम से कम एक बार गांव का संयुक्त दौरा सुनिश्चित करें।

उन्होंने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि गांवों में ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटी की बैठकों के दौरान जल गुणवत्ता की

ऑन-द-स्पॉट जांच की जाए, क्लोरीन शेषता

परीक्षण नियमित रूप से किया जाए और अवैध या अस्वच्छ कनेक्शनों की पहचान कर

हटाया जाए।

जिला सलाहकार ने सभी ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर को निर्देशित किया कि जल संरक्षण की मुहिम को और आगे बढ़ाया जाए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए और जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर बलकार सिंह, चंद्रशेखर, रघुबीर सिंह, विष्णु शर्मा व संदीप कुमार आदि मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें