फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

Fri, 25 Apr 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस की टीमों ने वीरवार को कलायत के बस स्टैंड, रेलवे रोड और शहर के जिला सचिवालय में हेल्प डेस्क लगा आमजन को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान थाना साइबर पुलिस की ओर से जानकारी दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया या साइट पर दी गई जानकारी को पूर्ण न समझे।

साइबर अपराधी आपको रुपये कमाने का, डबल करने का या अन्य तरीके का प्रलोभन देकर आपकी निजी जानकारी हासिल करते है। इसके बाद फोन पर ओटीपी भेजकर या अन्य तरीके से आपके खाते को खाली कर देते है। साइबर ठग आपको फोन पर कुछ मिनटों में लाखों रुपये का लोन सस्ती दरों पर देने का दावा करते है और आपकी जानकारी हासिल कर आपके खाते से रकम को अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते है।
विज्ञापन


साइबर अपराधी स्मार्ट फोन से मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग व अन्य तरीको से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे हड़प रहें है जिससे पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक हानि के साथ कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसी के झांसे में न फंसे।
विज्ञापन










कोई भी व्यक्ति आपको किसी भी तरह का लॉटरी, इनाम या अन्य चीजें जीतने का प्रलोभन देता है तो आपको समझना चाहिए की जालसाज आपके खाते से पैसे हड़पना चाहता है। साइबर अपराधियों के इन सब तरीके के बारे मे अपने परिवार को अवगत कराएं व उनको साइबर अपराध बारे जागरूक करे। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो जितनी जल्दी हो सके तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें करके शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें