राजौंद। गांव रोहेड़ा में मंगलवार को हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कार्यक्रम एच आई वी बचाव और रोकथाम के तहत नाटक मंडली के माध्यम से रोहतास पेगा और साथियों ने एड्स के फैलने के कारण और बचाव के बारे में गांव वासियों को जागरूक किया। इस दौरान आईसीटी राजौंद की टीम ने एच आई वी के टैस्ट किए, काउंसलर मनीता ने बताया कि एच आई वी एक लाइलाज बीमारी है ,जानकारी ही बचाव है, एच आई वी पीड़ित व्यक्ति भी एक आम आदमी का जीवन जी सकता है। समय समय पर टैस्ट करवाना चाहिए और कांसलर द्वारा बताए अनुसार जीवन जिए। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति हर दिन ए आर टी खाए। इस दौरान राजकमल ने रक्त नमूनों की जांच की और बताया कि हर आई ई सी टी केंद्र पर जांच फ्री की जाती है और रिपोर्ट गुप्त रखी जाती है। उन्होंने बताया कि 45 रक्त नमूनों की जांच की गई। आईसीटी काउंसलर लोकेश, रोहतास, इरफान, किताब, बलबीर, जयपाल नाटक मंडली, धर्मेन्द्र व शशिबाला आशा वर्कर मौजूद रहीं। संवाद