फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा मुक्त युवा मजबूत समाज की नींव ः जांबा

Wed, 21 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में पौधरोपण करते विधायक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कैंप के छठे दिन मंगलवार को माता मनसा देवी मंदिर, फतेहपुर के मेन हॉल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हरा-भरा हरियाणा तभी साकार हो सकता है, जब हमारी युवा पीढ़ी स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त होगी। उन्होंने कहा कि नशा समाज को अंदर से खोखला कर देता है और इससे दूर रहना ही सच्ची सामाजिक सेवा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य विषय “हरा-भरा हरियाणा” रहा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक जांबा ने कहा कि देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत युवा वर्ग है और यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो बदलाव निश्चित है। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश टूरण, डॉ. विश्वजीत राणा, बलबीर सैनी, संजीव वालिया, कृष्ण सैनी, श्यामलता, बलविंदर वालिया, विनोद वालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें