राजौंद। जाखौली कमान गांव के सरकारी स्कूल में बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए विशेष बैठक हुई। इसमें बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए प्रस्ताव पास किया। इस दौरान बाल विकास कोऑर्डिनेटर कैथल अशोक कुमार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से बाल विवाह को रोकने हेतु जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। साथ ही अनाथ बच्चों हेतु मासिक पेंशन का प्रबंधन भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बाल विवाह से होने वाले सामाजिक मनोवैज्ञानिक प्रभाव बारे जागरूक किया।
ग्राम सभा में सभी मौजूद सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि इस विषय के लिए व्यापक प्रचार प्रसार के लिए ग्राम सभा में विशेष प्रस्ताव पास किया कि अभियान चलाने के लिए भी निर्णय लिया गया।
कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार कैथल ने सभा में कहा कि बाल विवाह करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा गांव नरवल में भी ग्राम पंचायत की बैठक करके बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया।बैठक की अध्यक्षता सरपंच जितेंद्र कादयान ने की। संवाद