फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में किया जागरूक

Thu, 20 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिला थाना के अधीन दुर्गा शक्ति की टीम ने बुधवार को नए बस अड्डा पर छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों पर जागरूक किया। दुर्गा शक्ति प्रभारी एचसी सुमन की टीम ने छात्राओं को जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने जानकारी दी कि महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी, बलात्कार, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या और महिला तस्करी इत्यादि अपराध हो रहे हैं, जिनसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत से कानून तो बनाए ही गए हैं, इनके साथ-साथ मुसीबत में फंसी महिलाओं की तुरंत सहायता के लिए दुर्गा शक्ति एप व दुर्गा शक्ति फोर्स भी तैयार की गई है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त पढ़ाई करनी वाली छात्राएं व कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पर पहुंचाने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया गया है, जो छात्राएं व महिलाएं देर रात सुरक्षित सफर करने के लिए 112 डायल करके पुलिस सहायता ले सकती है।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि सुरक्षा का सबसे बड़ा तरीका यह है कि यदि स्कूल या कॉलेज आते-जाते कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सूचना दुर्गा शक्ति एप या 112 के माध्यम से पुलिस को दें, इस संबंध में आप अपने अभिभावकों या अध्यापकों को भी बताएं, ताकि आपकी समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके।
विज्ञापन


इन सबके अलावा भी यदि आपके आसपास किसी अन्य महिला या किसी ओर तरीके का अपराध होता है तो उसके संबंध में भी तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अतिरिक्त छात्राओं को साइबर अपराधों बारे भी जागरूक किया गया। बताया गया कि कॉल या मैसेज पर किसी से भी अपनी निजी जानकारी साझा

ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें