फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में पराली न जलाने के लिए किया जा रहा जागरूक

Sun, 15 Nov 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खेतों में निरीक्षण करते संबंधित विभागों के अधिकारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सीवन। खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ब्लॉक सीवन में विभिन्न विभागों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। विभागों के संयुक्त प्रयासों से पिछले कई दिनों से ब्लॉक में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. भीम सिंह ने बताया कि कृषि, पंचायती राज, राजस्व और पशुपालन विभाग के अधिकारी गांवों का दौरा कर किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। संवेदनशील गांवों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनों का अधिक से अधिक उपयोग करने की जानकारी भी दी जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के अधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं।

खेतों में निरीक्षण करते संबंधित विभागों के अधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें