कैथल। पूंडरी की एक कॉलोनी से करीब 37 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई। वह घर से बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजन ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पति ने पूंडरी थाना में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था। पति के अनुसार, वह काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी बाजार से खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकली थी। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत मिली थी। इस पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।