फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेहतरीन खिलाड़ियों को पुरस्कार

Mon, 09 Feb 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रोटरी कल्ब चीका की टीम ट्राफी के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। रोटरी क्लब मिड टाउन जींद द्वारा रविवार को जोन-10 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इंडस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में जोन-10 के अंतर्गत आने वाले रोटरी क्लब नरवाना, जींद, कैथल और चीका की टीमों ने भाग लिया। बेहतरीन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

चीका रोटरी क्लब की ओर से प्रतियोगिता में दो टीमें उतारी गईं। पहली टीम में क्लब प्रधान नरेश जैन और विजय कुमार शामिल थे, जबकि दूसरी टीम में संजीव जिंदल और जसविंदर टोनी ने भाग लिया। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मुकाबलों में नरेश जैन और विजय कुमार की टीम ने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता, वहीं संजीव जिंदल और जसविंदर टोनी की टीम सेकेंड रनरअप रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रोटरी क्लब मिड टाउन जींद के प्रधान तरुण जैन, रमेश सिंगला एवं अन्य पदाधिकारियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर माया राम देवली, असिस्टेंट गवर्नर नीरज गर्ग, राजेश गोयल, श्याम लाल जिंदल, डॉ. सतीश मित्तल, डॉ. मनोज गांधी, संजीव बंसल हैप्पी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें