कैथल। भाविप शाखा की ओर से मंगलवार को श्री ग्यारह रुद्री स्कूल में सांस्कृतिक पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। भाविप सचिव डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में 30 बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और 15 बच्चों ने जल संरक्षण व पर्यावरण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। पखवाड़े के संयोजक रमेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, सीमा सिंगला, प्रदीप शर्मा, प्रिंसिपल सुनीता शर्मा व स्टाफ उपस्थित रहे। संवाद