कलायत। कलायत में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम पर जागरूक नागरिक मंच ने नाराजगी जताई है। मंच सदस्य जस्सी राणा, अजय, सुनील राणा, रोहताश, कृष्ण धानिया, राकेश यादव, संजीव, जोगिन्दर, साहिल, सुभाष यादव ने कहा कि कलायत में पिछले एक सप्ताह से युवाओं की ओर से नशा मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने वीरवार को कार्यक्रम किया गया। इसका मकसद लोगों को नशे की बुराई से दूर करना था, लेकिन तीन घंटे चले कार्यक्रम मुश्किल से ही नशा मुक्ति पर कोई बातचीत हुई। राणा ने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जंयती पर नशे की बुराई पर जो संदेश दिया जाना था वो सिर्फ मनोरंजन करने वाले गायकों का कार्यक्रम बनकर रह गया। स्कूली बच्चों के संदेश को कम समय देकर गायकों ने मैडम बैठ बेलोरो व 302 जैसे अभद्र गीत बजाए गए। इस पर स्कूली बच्चों में भी भारी रोष दिखा। कार्यक्रम में शासन नशा मुक्ति का सही संदेश देने में असफल रहा। मंच ने इस संबंध में अपनी मांगों को लेकर एसपी को ज्ञापन भी सौंपा। संवाद