कैथल। गांव बाता के पास ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई गांव डोहर निवासी राजेश ने बताया कि उसका भाई प्रदीप कुमार ऑटो चलाता था। मंगलवार को वह कलायत सामान लेने गया था। नेशनल हाईवे पर गांव बाता के नजदीक जब अपना ऑटो लेकर पहुंचा तो तितरम की तरफ से जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसका ऑटो पलट गया और उसके भाई की मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि वह तीन भाई है। बड़ा भाई प्रदीप था। वहीं प्रदीप पर एक लड़का व एक लड़की है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। कलायत एसएचओ बलदेव ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।