फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया की टीम में खेल रहे खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Sat, 12 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
कैथल। पंजाब में आयोजित हुए वर्ल्डकप कबड्डी टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया की टीम में रेडर के रूप में खेल रहे खिलाड़ी राजकुमार का गांव खुराना में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने इस मौके पर खिलाड़ी के स्वागत में फूल मालाएं पहनाकर उसे बधाई दी। खिलाड़ी राजकुमार ने बताया कि वह भारत में राज्य स्तर तक कबड्डी खेल चुका है। उसने बताया कि वर्ष 2008 में वह पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया चला गया था, जिसके बाद वहां रहते हुए उसने कबड्डी में प्रेक्टिस जारी रखी। उसने बताया कि मात्र एक साल की प्रेक्टिस के बाद ही वह आस्ट्रेलिया की टीम में सेलेक्ट हुआ।
विज्ञापन


राजकुमार ने बताया कि इससे पहले वह 2010 में न्यूजीलैंड में भी खेल चुका है। उसने कहा कि खेलों में अभी भी कई गांवों में स्टेडियम की भारी कमी है। जिसके चलते ग्रामीण आंचल के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखा पाने में असमर्थ रह जाते हैं। इसके अलावा उन्हें खेल के मुताबिक क्षमता के तहत डाइट नहीं मिल पाती। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी जसवंत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकार खिलाड़ियों को काफी सुविधाएं दे रही है। इस मौके पर वजीर सिह, रामफल, ईश्वर सिंह, करण सिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, सरपंच रामफल, सुरेश, रणधीर, रविंद्र, बिंद्र, धज्जे सिह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें