कैथल। एसवाईएल पर हरियाणा के हक में फैसला आने बाद अप्रिय घटना की आशंका के चलते कैथल रोडवेज से वीरवार शाम से शुक्रवार बाद दोपहर तक कोई बस पंजाब में नहीं गई है। बसें बंद होने के कारण करीब 26 रूट प्रभावित रहे हैं। कैथल से पातड़ा, पटियाला, अमृतसर व कटड़ा के लिए बस जाती है। जिसमें 10 रूट पातड़ा के लिए हैं, 14 पटियाला के लिए, एक अमृतसर व एक कटड़ा के लिए है। किसी घटना के चलते कल शाम तक बसें नहीं भेजी गई। वहीं दूसरी ओर पंजाब के 12 रूटों की बसें पूरा दिन चलती रही। हांलाकि इक्का-दुक्का बसें जरूर जीएम की अनुमति से पंजाब के रूटों पर चलीं।
यात्रियों का उठानी पड़ी परेशानी:
पातड़ा, अमृतसर, कटड़ा, पटियाला जाने वाले यात्रियों को बसें न चलने के भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री सुरजीत सिंह, जसविन्द्र ने बताया कि उनको पटियाला में बहुत जरूरी काम है। बसें न चलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब उनको निजी वाहन से पटियाला पहुंचना पड़ेगा। जिससे उनको आर्थिक व समय दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रोडवेज जीएम रामकुमार ने बताया कि कल शाम के फैसले के बाद दोपहर तक बसें नहीं चली थी। लेकिन इसके बाद बसें चला दी गई हैं। पंजाब रोडवेज की बसें यहां पर लगातार पहुंची हैं। दोपहर बाद बसें पंजाब के रूटों पर भेज दी गई थी।