फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार एकड़ में बनेगा ऑडिटोरियम, एचएसवीपी ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट की घोषणा के अनुसार जिले को अब ऑडिटोरियम का तोहफा मिलने जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने लघु सचिवालय के निकट चार एकड़ में ऑडिटोरियम बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। अब नगर निकाय विभाग की ओर से यहां सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में ऑडिटोरियम की सुविधा न होने के कारण कई बार सरकारी कार्यक्रम निजी संस्थानों में करवाने पड़ते हैं। इसी कारण शुरू से ही एक बड़े व आधुनिक ऑडिटोरियम की जरूरत है। जहां कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आमजन की भागीदारी के साथ सरकारी कार्यक्रम हो सकें।
मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में प्रत्येक जिले में ऑडिटोरियम बनाए जाने की घोषणा की थी। इसी घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए उपायुक्त अपराजिता ने जमीनी स्तर पर विभिन्न विभागों में इस संबंध में आवश्यक पड़ताल करवाई और सेक्टर 19-3 में लघु सचिवालय के निकट जगह चिन्हित करते हुए अधिकारियों को केस बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साइट का जोन प्लान तैयार होगा
एचएसवीपी ने अब लघु सचिवालय के निकट सेक्टर 19-3 की जगह में ऑडिटोरियम बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। जिले में एचएसवीपी के कार्यकारी अधिकारी वकील अहमद ने बताया कि सेक्टर 19-3 में चार एकड़ जगह में विभाग मुख्यालय ने ऑडिटोरियम बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। अब इस साइट का जोन प्लान तैयार करके स्थानीय निकाय विभाग को दिया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई स्थानीय निकाय विभाग की ओर से की जानी है। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने कहा कि जैसे ही जमीन विभाग को हस्तांतरित होती है, उसी अनुसार साइट प्लान बनाकर विभाग से मंजूरी लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
जिला स्तर पर एक बड़े ऑडिटोरियम की आवश्यकता है, ताकि विभिन्न विभागों की ओर से आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम, प्रदर्शनी व अन्य बड़े आयोजन किए जा सकें। इसके लिए प्रयास शुरू किए गए थे। मुख्यमंत्री की जिला स्तर पर ऑडिटोरियम बनाए जाने की घोषणा अनुसार सेक्टर 19 में यह ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। एचएसवीपी ने यहां इसके लिए मंजूरी दे दी है। - अपराजिता, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें