कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र स्टाफ सदस्यों के साथ।
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज चीका के इको क्लब द्वारा ‘ग्रीन बॉटल्स, ग्रीन पृथ्वी’ विषय पर रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बेकार सामग्री का उपयोग कर पक्षियों के लिए सुंदर व उपयोगी घोसले तैयार किए।
छात्रों ने प्लास्टिक बोतल, डिब्बों व अन्य वेस्ट मटेरियल से पक्षियों के लिए खाने, पीने और रहने की व्यवस्था वाले मॉडल बनाए, जिन्हें काफी सराहा गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजिंदर गोयल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और ऐसे कार्यों को आगे भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इको क्लब कन्वीनर प्रो. सुनीता देवी सहित प्रो. जसविंदर सिंह, डॉ. सीमा देवी, प्रो. जसवीर कौर, प्रो. एकता व नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद