फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। नगर के गुरु ब्रह्मानंद चौक पर शनिवार देर शाम एक युवक ने खुद को आग लगा आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को बचाया। घायल युवक को एक नागरिक की गाड़ी में कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए पीजीआई भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक युवक आग से झुलस चुका था। प्रारंभिक जांच में पता चला है। जिस व्यक्ति ने स्वयं को आग लगाई है वह गांव मुन्नारेहडी का सतपाल है। सतपाल के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि सतपाल शराब का सेवन करता है और उसकी पत्नी पूंडरी में गुरु ब्रह्मानंद चौक पर खरबूजे की फडी लगाकर मेहनत करती है। सतपाल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसलिए उसने खुद पर पेट्रोल डालकर कर आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि अभी युवक की आत्मदाह के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें