फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी प्रमाणपत्र से योजना का लाभ लेने का प्रयास

Wed, 10 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विवाह शगुन योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी विवाह प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। कर्मकार कल्याण बोर्ड कैथल की सहायक कल्याण अधिकारी ऊषा की शिकायत पर पुलिस ने सुल्तानियां निवासी जीता राम के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शिकायत के अनुसार, जीता राम ने अपनी बेटियों सीमा देवी और गीता के नाम से फर्जी विवाह प्रमाण पत्र तैयार करवाए और योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने उसे कार्यालय बुलाकर दस्तावेजों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि बताई गई तारीख 20 जुलाई 2019 को दोनों की कोई शादी नहीं हुई थी। इस बात को डीसी कार्यालय और 22 अक्तूबर 2024 को एसडीएम कार्यालय से भी पुष्टि मिली कि प्रस्तुत प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी हैं। विभागीय सत्यापन में भी यह साबित हुआ कि जीता राम ने झूठे दस्तावेज बनवाए थे।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुहला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें