फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलाकर पुलिसकर्मी से नकदी और दस्तावेज लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दो अज्ञात युवकों द्वारा पुलिसकर्मी पर डंडों से हमला कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। शहर थाना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। सप्ताह भर पहले भी चंदाना गेट क्षेत्र के बाहर एक होमगार्ड के साथ मारपीट कर लूटपाट का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

अब इस घटना के संबंध में पुलिस को दी शिकायत में हेड कांस्टेबल संदीप चहल ने बताया कि वह 25 मई को देर रात्रि वह मोटर साइकिल पर सवार होकर अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के बारे में सूचना एकत्रित करने के लिए रेलवे अंडर पास खनौरी रोड बाईपास से जींद बाईपास की ओर जा रहा था। इसके बाद जब वह अंडरपास के पास पहुंचा तो दो अज्ञात युवक वहां पर आए जो हाथों में डंडे लिए हुए थे। युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाई। इसके बाद आरोपियों ने डंडों से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद वह सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसका पर्स छीनकर उसमें से 2 हजार की नकदी व जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई पारस कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें