फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हमला कर किया घायल

Sun, 11 Jan 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तारांवली बस स्टैंड पर कई लोगों ने हमलाकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव अगोंद निवासी रघुवीर सिंह ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जनवरी को वह तारांवली बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान जसपाल, अमृतपाल, संदीप, मनजीत, सेवा और कश्मीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। हेड कॉन्स्टेबल विजेंदर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुराया
कैथल। गांव पाई स्थित आशीर्वाद वाटिका से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। गांव पाई निवासी जगदीश प्रकाश ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जनवरी की रात चोर आशीर्वाद वाटिका में घुस गए और वहां से पतीले, ढक्कन, ट्रे, परांत सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें