फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार जगहों से माल समेट ले गए चोर

Sat, 10 Feb 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चार अलग-अलग मामलों में चोर विभिन्न जगहों से बेखौफ चोर माल समेट ले गए। इसमें नकदी, गहने, ईंटें, सरिया व गाड़ियों के स्पेयर पार्ट आदि शामिल हैं।

शिकायतों के बाद पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में सेक्टर 18 निवासी पिंकी देवी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि पांच फरवरी की रात घर का ताला तोड़कर एक लाख 45 हजार रुपये व गहने चोरी हो गए। उन्हें करीब एक लाख 85 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में गांव अगोंध निवासी पोला राम ने गुहला थाना में शिकायत दी कि चार फरवरी को अज्ञात आरोपी उसके प्लॉट से 1300 ईंटें चोरी करके ले गया। ईंटों की कीमत पांच हजार रुपये है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में कलायत निवासी शेखर ने पुलिस को शिकायत दी कि सात फरवरी को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी कलायत शहर स्थित दुकान से गाडिय़ों के स्पेयर पार्ट चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख 50 हजार रुपये है। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौथे मामले में गांव बारिया निवासी तेजपाल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि छह फरवरी को रात अज्ञात आरोपी गांव फतेहपुर स्थित ब्राह्मण चौपाल से एक क्विंटल सरिया चोरी करके ले गए। सरिये की कीमत आठ हजार रुपये है। जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



चोरी में आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

कैथल। नकदी व जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी फतेहाबाद निवासी विनित को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन रिमांड लिया है। गोविंद कॉलोनी कैथल निवासी आशु की शिकायत अनुसार 30 जनवरी की रात हुई चोरी में तीन लाख रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोना टॉप्स, चांदी के दो गिलास चोरी हो गए थे। आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में जींद जेल में बंद था। उसकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें