फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व सरपंच के बेटे पर हमला, सात पर केस

Fri, 14 Feb 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका थाना क्षेत्र के एक गांव के पूर्व सरपंच के बेटे पर डंडे व लाठियों से हमला कर दिया। वह चीका से अपने घर आ रहा था। रास्ते में ही सात से आठ युवकों ने उन्हें घेर लिया और लाठी मारकर मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरा दिया। नीचे पड़े हुए युवक पर डंडे लाठी से वार किए गए। उसका मोबाइल व 15 हजार रुपये भी ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामदासपुरा सैर निवासी दलेर सिंह ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। आठ फरवरी को शाम के समय वह एक लाला के पास अपने किसी कार्य के लिए चीका गया था। वापस आते समय शाम करीब छह बजे जब वह पटियाला रोड पर पहुंचा तो उसके पीछे से एकदम एक लड़के ने लाठी मार दी।
इससे वह मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। यह लड़का गांव भूना का रहने वाला है और प्रेम का भतीजा है। नीचे गिरते ही पांच से छह अन्य लड़कों ने उसे डंडे और लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया और लोग उसकी तरफ आने लगे तो आरोपी उनको देखकर मौके से भाग गए। आरोपी उसका मोबाइल व 15 हजार रुपये छीनकर ले गए। जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। चीका थाना के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें