फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दंपती पर हमला, महिला से अभद्रता

Wed, 03 Apr 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव में तीन आरोपियों ने घर में घुसकर दंपती पर डंडा, गंडासी व दरांत से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसके साथ अभद्रता भी की। साथ ही उसकी दुकान से 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 42 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने अपने घर में करियाना की दुकान कर रखी है। करीब डेढ़ साल पहले अनिल व भिखु नाम के आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे थे।
विज्ञापन


इस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत कर दी थी। बाद में गांव के कहने पर उनका समझौता हो गया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए 31 मार्च को रात करीब 10 बजे आरोपी अनिल, सलिंद्र व तेजा डंडा, गंडासी व दरांत लेकर उनके घर में घुस गए।

आरोपियों ने उसपर व उसके पति पर जातिसूचक शब्द बोलते हुए हमला कर दिया। आरोपी सलिंद्र ने उसके पति को दरांत मारने की कोशिश की, लेकिन उसका पति किसी तरह बचकर भाग गया और वह घर पर अकेली रह गई। उसके बाद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों ने मिलकर जबरन अभद्रता की। शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए उसकी दुकान के गल्ले से 60 हजार रुपये निकालकर ले गए और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें