फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए टीम पर हमला, गंडासी से किए वार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप गेट पर सीआईए-1 की टीम पर वीरवार को अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम पर गंडासियों से कई वार किए। इस घटना में पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही काबू किया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सीआईए-1 के सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि प्रताप गेट सुंदरान मोहल्ला कैथल निवासी कुनाल व विकास उर्फ बबू शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रताप गेट मेें सुंदरान मोहल्ले में अपने मकान के पास गली में खड़े हैं। एसआई कश्मीर सिंह एएसआई जयभगवान, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल तरसेम कुमार, सिपाही मनोज कुमार, सिपाही संदीप कुमार, लेडी हेड कांस्टेबल पिंकी को शामिल किया व सरकारी गाड़ी में हेड कांस्टेबल जगबीर के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। जहां आरोपी कुनाल व विकास गली में खड़े थे।
वहां खडे़ आरोपी पुलिस को देखकर अपने घर में घुस गए। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को काबू करने के लिए पीछा किया व घर के आंगन में गए। आरोपी विकास ने घर से गंडासी उठाकर सिपाही संदीप व हेड कांस्टेबल मनोज कुमार पर जान से मारने की नियत से कई वार दिए। मगर दोनों पुलिसकर्मियों ने खुद को बचा लिया। लेकिन आरोपी वार करता रहा। फिर आरोपी ने उल्टी गंडासी से सिपाही संदीप के सिर पर वार किया तो सिपाही ने हाथ आगे करके अपना बचाव किया। इस दौरान वहां अन्य लोगों ने पुलिस पार्टी को घेर लिया व हाथापाई और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों में विकास, कुनाल, संगीता, तानिया व चार-पांच अन्य शामिल रहे। पुलिस ने फिलहाल आरोपी कुनाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

---
हथियार आपूर्ति मामले में कार्रवाई करने गई थी टीम
थाना शहर प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च को सीआई-1 प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की अगुवाई में ढांड रोड से बात्ता निवासी सोनू को अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित काबू किया था। पुलिस को पता चला था कि आरोपी कुनाल व विकास भी हथियारों की सप्लाई करते हैं। पुलिस को इनकी तलाश थी। इसी मामले में आगे कार्रवाई करने के लिए टीम गई थी। उनके अनुसार पुलिस ने शिकायत अनुसार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें