फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर व्यक्ति से 11 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके गांव बरसाना के एक व्यक्ति से एक करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को कॉलोनी में प्लॉट खरीदकर कम समय में डबल पैसे करने का झांसा दिया। इसलिए उसने 2693 वर्ग गज जमीन खरीदने के लिए डीलरों को रकम दे दी। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार करके उसके रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने गांव बरसाना निवासी जलविंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बरसाना निवासी जलविंद्र सिंह ने बताया कि उसने 11 अप्रैल 2016 को अपनी 27 कनाल कृषि भूमि 86 लाख रुपये में बेची थी। इसी बीच उसे पता चला कि खेड़ी सिकंदर निवासी बलजिंद्र व करनाल जिला के गांव हथलाना निवासी ईश्वर सिंह उर्फ पप्पी प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते हैं। आरोपियों ने उससे कहा कि वे पूंडरी में जमीन के मालिक हैं। जहां वे आवासीय कॉलोनी काट रहे हैं। इसके बाद आरोपियों द्वारा जलविंद्र को झांसा दिया कि उनकी कॉलोनी में निवेश करने पर कुछ वर्षों में ही रुपये डबल हो जाएंगे। आरोपियों ने जमीन बेचे जाने का एक एग्रीमेंट भी दिखाया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को अपने झांसे में लेकर आठ प्लॉट खरीदने पर सहमति बनाई। उनके 1893 गज के प्लॉटों की कुल कीमत 81 लाख रुपये बताई जा रही है। इनमें से 57 लाख रुपये बलजिंद्र ने व 24 लाख रुपये ईश्वर ने लिए। इसके बाद 800 वर्ग गज का प्लॉट बेचने के नाम पर 30 लाख 40 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों द्वारा एक करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपये हड़पे जाने के बाद पता चला कि आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार करके रुपए हड़पे हैं। इसके बाद पीड़ित ने पैसे वापस को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई। लेकिन आरोपियों ने उसे न तो रुपये दिए और न ही प्रॉपर्टी। बाद में आरोपियों ने उसके रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। पूंडरी चौकी इंचार्ज एएसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें