फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस बेचने से मना करने पूर्व सैनिक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामनगर भूना में भैंस ना बेचने पर एक पूर्व सैनिक पर हमला कर दिया। जिसमें पूर्व सैनिक ने अपने बचाव में दो हवाई फायर किए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रामनगर भूना निवासी देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह रिटायर्ड सैनिक है। गांव कांगथली बैंक में बतौर गनमैन के पद पर कार्यरत है। रविवार को शाम के समय वह घर पर था। वहां पर जगतार निवासी रामनगर डेरा पहुंचा। जो पहले कई बार उससे भैंस लेकर गया है। उसके साथ सेवा राम व भजन लाल सहित एक अन्य व्यक्ति भी साथ आए। पूर्व सैनिक ने उन्हें भैंस बेचने से मना कर दिया। इसके बाद जगतार ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की । इसके बाद उसकी पत्नी व बेेटे उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे बचाने का प्रयास किया तो जगतार ने गंडासी से उनपर भी हमला कर दिया। सेवा राम व भजन लाल व अन्य आदमी ने उसे पकड़े रखा। हमले में पूर्व सैनिक सहित पत्नी व बेटा को गंभीर चोटें आई। इसके बाद पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से आत्मरक्षा के लिए दो हवाई फायर कर दिए। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने देशराज की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें