फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की सूचना पर जांच के लिए गई पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की सूचना पर गांव कैलरम में जांच के लिए गई पुलिस टीम पर ईंटें बरसाकर हमला कर दिया गया। जिसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकयत में कलायत थाना के चालक सूरजमल ने बताया कि वह सहकर्मी दलबीर व बलवान के साथ गश्त पर था। गांव कैलरम में बाल्मीकि चौपाल के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दलबीर व बलवान चौपाल के सामने गली में गए। इसी बीच चौपाल के दूसरे गेट की ओर से अचानक एक ईंट गाड़ी के फ्रंट वाले शीशे पर लगी। वह कुछ समक्ष पाता इससे पहले लड़कों ने चौपाल में से ईंटें बरसा दीं। जिसमें वह बचने के लिए नीचे बैठ गया। ईंटों के हमले में गाड़ी के दोनों शीशे टूट गए। वहीं बलवान ने बताया कि उसके मोबाइल पर कलायत थाना से सूचना के बाद वे गांव कैलरम में गए थे। जहां एक मोबाइल नंबर से फोन करके एक व्यक्ति ने गांव में अवैध शराब की भट्ठी चलने की सूचना दी थी। जब वे वहां जांच के लिए चले गए तो पीछे से गाड़ी के शीशे टूटे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें