कैथल। चीका एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव अलीपुर जटां निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह तीन अप्रैल को एसबीआई गोशाला रोड चीका के एटीएम बूथ से नकदी निकालने गया था। कई प्रयास के बाद भी नकदी नहीं निकली। इस पर वहां मौजूद एक लड़के मदद करने के नाम उसे दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। उसके खाते 49000 रुपये निकलने का मैसेज आने पर उसे धोखाधड़ी का पता चला। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। संवाद