फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में डिपो धारक का लाइसेंस रद्द

Thu, 06 Apr 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव सींह के जय भगवान डिपो धारक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। कार्ड धारकों प्रति सही व्यवहार न करने, कार्ड धारकों से निर्धारित मात्रा में कम राशन देने व निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने आदि शिकायतों पर विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव सींह में डिपो धारक जय भगवान के खिलाफ गत 27 सितंबर 2022 को सीएम विंडों पोर्टल के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ताओं ने गालीगलौज करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने व जातिगत घृणा करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच खाद्य एवं पूर्ति, चीका के निरीक्षक से करवाई गई। जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता संदीप, राजकुमार, रूलदू, रिंकू व 17 अन्य कार्ड धारकों ने दुर्व्यवहार करने के साथ-साथ महीने में केवल एक दिन राशन का वितरण करने के बारे में लिखित रूप में दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें