संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलायत खंड में 20 नवंबर को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलायत के लोक निर्माण विश्राम गृह में सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी रवींद्र धीमान ने बैठक की।
इस मौके पर धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का लक्ष्य है कि अगले एक वर्ष के भीतर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सभी गांवों में खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ और ग्राम स्तरीय स्टेडियमों को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। साल भर में यह लक्ष्य पूरा करने की योजना बनाई गई है।
रवींद्र धीमान ने ने जानकारी दी कि खेल महोत्सव के अंतर्गत गांव कुराड के खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स, जूडो, वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी, रस्साकसी और स्कीपिंग रोप जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। गांव खेड़ी लांबा में क्रिकेट मैच होंगे, जबकि कैथल के आरकेएसडी स्टेडियम में बॉक्सिंग मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर पालिका के प्रतिनिधियों, मार्किट कमेटी सदस्यों, भाजपा पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।
सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी रवींद्र धीमान ने बताया कि खेल महोत्सव तीन चरणों में होग।
n
प्रथम चरण : 22 नवंबर तक
n
दूसरा चरण : 1 से 6 दिसंबर
n
तीसरा चरण : 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक