फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रुप-डी भर्ती के लिए प्रमाणपत्र बनवाने पहुंच रहे खिलाड़ी, 140 आवेदन आए

विज्ञापन
ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के लिए दस्तावेज जमा करवाने पहुंचा ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा में खिलाड़ियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। हालांकि इस आरक्षण का लाभ केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मिलेगा, जिनके पास खेल विभाग की ओर से जारी ग्रेडेशन प्रमाणपत्र होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई नजदीक आने के साथ ही खिलाड़ी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए खेल विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। जिला खेल अधिकारी कार्यालय कैथल में अब तक ग्रेडेशन प्रमाणपत्र के लिए 140 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोई खिलाड़ी प्रमाणपत्र से वंचित न रहे, इसके लिए खेल विभाग पिछले तीन दिनों से सरकारी छुट्टी होने के बावजूद कार्यालय में स्टाफ की ड्यूटी लगाकर आवेदन ले रहा है। आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद अंबाला में खेल विभाग के उप निदेशक को भेजे जाएंगे। वहां 30 जून को कैथल के खिलाड़ियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्र खिलाड़ियों को मौके पर ही ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। खेल विभाग के अनुसार अधिकांश आवेदन ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणी के खिलाड़ियों के हैं। ग्रेडेशन खिलाड़ी के राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन और पदक के आधार पर तय किया जाता है।

ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के लिए दस्तावेज जमा करवाने पहुंचा खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें