फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और सुशासन का प्रतीक : ज्योति सैनी

Tue, 30 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पावन स्मृति में मंगलवार को कम्युनिटी हॉल, चीका में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी ने की। उन्होंने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे जिन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखी और प्रधानमंत्री रहते हुए देश को स्थिर और मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का प्रतीक रहा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को संवाद, सहमति और सकारात्मक सोच की दिशा दी। पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन मांगे राम जिंदल ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव मित्तल, जोगा सिंह, प्रवीण रसूलपुर, सत्यवान सीड़ा, हरजोत वड़ैच, निर्भय औलख, मार्किट कमेटी चीका चेयरमैन जगमाल राणा और नगरपालिका सीवन चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप सैनी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें