फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब शुरू

Sun, 18 Feb 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इस सत्र में एस्ट्रोनॉमी लैब शुरू की गई। इस लैब में उपलब्ध सभी उपकरणों का प्रयोग करके बच्चों की ओर से विभिन्न उपयोग किए गए और उन उपयोगों से बनाए सामान की एक प्रदर्शनी भी लगाई। इसे स्कूल की सभी छात्राओं ने उत्सुकता से देखा।

प्रयोग करने वाली छात्राओं ने सभी सामान की उपयोगिता और उनके सिद्धांतों के बारे में छात्राओं को बताया। इस लैब के बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने बताया कि इस लै में सरकार के द्वारा बहुत सारे उपकरण जैसे सुक्ष्मदर्शी, दूरदर्शी, रोबोटिक किट, न्यूटन करैडल आदि उपलब्ध करवाए गए हैं जिनका लाभ बच्चों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लैब की मेंटर आशा के द्वारा छात्राओं को उपलब्ध सभी उपकरण सामग्री का उपयोग करना बताया गया है और इसके साथ ही छात्राओं से विभिन्न प्रयोग भी करवाए गए हैं। सभी छात्राओं को इन उपयोगों से अवगत करवाया गया है। उनके द्वारा बनाए सामान की प्रदर्शन लगाई गई है। प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक समझ को विकसित करवाने का प्रयास किया गया है। इस आयोजन में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें