खेतीहर मजदूर सुरक्षा योजना के तहत चेक वितरित करते कर्मचारी। संस्था
कैथल। हरियाणा सरकार किसानों एवं खेतीहर मजदूरों के हितों की सुरक्षा और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वीरवार को मार्किट कमेटी कैथल की बैठक चेयरमैन सतीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
बैठक के दौरान अध्यक्ष मार्केट कमेटी कैथल की ओर से नीलम कुमारी पत्नी राजेश कुमार निवासी चंदाना गेट और नरेश कुमार पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव चंदाना और चंद्रभान पुत्र रिशाल सिंह निवासी गांव दयौरा को हरियाणा सरकार की ओर से 1 लाख 87 हजार 500 रुपये की वित्तीय सहायता के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर सतीश शर्मा ने बताया कि बैठक में 11 जून को आयोजित होने वाले प्रोटोकॉल योग शिविर को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। चेयरमैन सतीश शर्मा ने सभी सदस्यों से योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी सदस्य निर्धारित तिथि को प्रातः 6 बजे योग स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।
खेतीहर मजदूर सुरक्षा योजना के तहत चेक वितरित करते कर्मचारी। संस्था