फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आत्मसात करें श्री रामचरितमानस ः वीरेंद्र

Fri, 01 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्रीराम मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में पुजारी वीरेंद्र पांडे ने कहा कि श्री रामचरितमानस मात्र धार्मिक ग्रंथ नहीं, जीवन दर्शन की अनुपम कृति है, जो सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और करुणा जैसे मूल्यों को प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी की वाणी युगों तक समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी।

पुजारी ने कहा कि श्रीराम का चरित्र संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। रामचरितमानस में वर्णित चौपाइयों में गूढ़ तत्वज्ञान, भक्ति और व्यवहारिक नीति का अद्भुत समन्वय है, जो व्यक्ति को भीतर से जागृत करता है।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस ग्रंथ को केवल पढ़ें नहीं, बल्कि जीवन में आत्मसात करें। श्रीरामचरितमानस व्यक्ति में धैर्य, विनम्रता और सेवा की भावना जागृत करता है और उसे सदाचारी जीवन की ओर प्रेरित करता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान तुलसीदास जी की वाणी का सामूहिक पाठ हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे। इस अवसर पर श्रद्धालु विनेश मेहता, प्रशांत आनंद, इंद्र मोहन रहेजा, ज्ञानचंद रहेजा, वीना मेहता, मंजू रहेजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें