फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल-कुरुक्षेत्र के डाकघर होंगे अपग्रेड

Fri, 01 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डाक विभाग अब डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विभाग द्वारा आईटी 2.0 एप्लिकेशन का शुभारंभ किया जा रहा है, जो डाक सेवाओं को अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुगम

बनाएगा। यह उन्नत प्रणाली 4 अगस्त से कैथल और कुरुक्षेत्र जिले के सभी डाकघरों में लागू कर दी जाएगी।

कुरुक्षेत्र मंडल के डाक अधीक्षक देवराज सहगल ने बताया कि यह नई प्रणाली डाक विभाग की डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी को और मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए सभी डाकघरों में सार्वजनिक लेनदेन बंद रहेगा। यह अस्थायी अवकाश डेटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फिगरेशन प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए अनिवार्य है, ताकि 4 अगस्त से सभी सेवाएं नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध रूप से शुरू की जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें