हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) की जिला इकाई ने बुधवार को संघर्ष दिवस के रूप में मनाते हुए शहर में प्रदर्शन किया तथा डीसी को ज्ञापन दिया। इससे पूर्व हजकां कार्यकर्ता राजीव गांधी पार्क में प्रदेश किसान सेल के अध्यक्ष राव सुरेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद निर्मल, जिला अध्यक्ष नरेश ढांडे, लोकसभा प्रभारी बलकार सिंह पूंडरी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। जुलूस के रूप में पिहोवा चौक से होते हुए करनाल रोड पहुंचे। करनाल रोड से लघु सचिवालय तक हजकां ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद लघु सचिवालय में पहुंचकर हजकां कार्यकर्ताओं व नेताओं ने एडीसी अरविंद मल्हान को ज्ञापन सौंपा।
राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से हरियाणा की जनता परेशान है। अपने नौ साल के शासन के बावजूद हरियाणा वासियों को घोषणाओं और आश्वासनों अतिरिक्त कुछ नहीं मिला है। आम आदमी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए तरस रहा है।
इन समस्याओं के कारण आज हजकां को सड़कों पर उतरना पड़ा है। आने वाले चुनाव में हजकां-भाजपा गठबंधन ही सत्तासीन होगा। विनोद निर्मल ने कहा कि वर्तमान सरकार से हर वर्ग दुखी है। गरीब, दलित और पिछड़ों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हैं। नरेश ढांडे ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हर रोज नए नए घोटाले उजागर हो रहे हैं।
ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गई की कि सरकार की नाकामी को देखते हुए तुरंत विधानसभा भंग की जाए और हरियाणा में भी लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव करवाए जाएं। इस अवसर पर आरटीआई सेल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप हरित, युवा प्रदेश सचिव प्रदीप क्योड़क, युवा ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश राणा, सेवा दल के जिला प्रधान उदय सिंह राणा, जोगेंदर राणा, प्रेम शर्मा बात्ता, मनोज शर्मा, रतना प्रजापत, सतपाल राणा, बीरबल शर्मा, अनिल राठी, शीशपाल सैनी, कप्तान सिंह, प्यारा सिंह, बलवान सिंह, रणधीर गुज्जर, सोमदत्त कौशिक, महीपाल, प्रीतिपाल वर्मा, दीपक भैराें, रामलाल कल्याण, नसीब ग्रोवर, योगेश मदान, दीपक जांगड़ा, अजय खटकड़, अमर गिल, राजेंद्र तंवर मौजूद रहे।