फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र बढ़कर होंगे 112 : ईश्वर

Fri, 11 Oct 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। वर्ष 2026 में देश में परिसीमन आयोग के सर्वे के बाद संसदीय क्षेत्र व विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ सकती है। इस सर्वे के बाद कई नए संसदीय व विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आएंगे व कई संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों का स्वरूप बदल सकता है। विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 112 हो जाएगी।

वर्तमान में जो क्षेत्र रिजर्व है वे सामान्य वर्ग के लिए खोले जा सकते हैं व जो सामान्य चले आ रहे हैं उनमें से कुछ को आरक्षित किया जा सकता है। यह जानकारी गुहला के पूर्व विधायक ईश्वर सिंह ने वीरवार को चीका स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा के पिछले सत्र के दौरान 28 अगस्त 2023 को उन्होंने प्रदेश के 17 आरक्षित हलकों की संख्या बढ़ाकर 18 करने की सरकार से मांग की थी। पूर्व विधायक ईश्वर सिंह ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जवाब देते हुए बताया कि था कि जल्द ही देश व प्रदेश में परिसीमन आयोग का सर्वे होना है, जिसके बाद विधानसभा क्षेत्रों व आरक्षित हलकों की संख्या में बदलाव होना तय है।

ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके प्रश्न के संबंध में सरकार की तरफ से जो जवाब उन्हें भेजा गया है उसके अनुसार परिसीमन आयोग के सर्वें के बाद हरियाणा में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 112 हो जाएगी, जिसमें आरक्षित हलकों की संख्या 22 होगी। ईश्वर सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 10 संसदीय क्षेत्र हैं, इनकी संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि वे 1977 में पहली बार गुहला से विधायक बने थे और तब से 47 साल का समय बीत चुका है, गुहला आरक्षित हलका चला आ रहा है। ईश्वर सिंह ने कहा कि वे स्वयं चाहते हैं अब गुहला को सामान्य वर्ग के लिए खोल देना चाहिए।



ताकि सभी वर्ग के लोगों को एक समान अवसर मिल सकें। इस मौके पर ईश्वर सिंह ने विधानसभा चुनाव में बंपर जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें