फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अश्वनी बने हरियाणा भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान

Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रधान के साथ भट्ठा मालिक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनसीआर से बाहर के नौ जिलों के भट्ठा मालिकों की संयुक्त बैठक कैथल के एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में कैथल के मुकेश जैन को कार्यक्रम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद नौ जिलों के भट्ठा मालिकों ने सर्वसम्मति से कुरुक्षेत्र भट्ठा एसोसिएशन के जिला प्रधान अश्वनी अरोड़ा को हरियाणा भट्ठा एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया।
बैठक में भट्ठा उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और कारोबार में आ रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। भट्ठा एसोसिएशन कैथल के प्रधान शमशेर चट्ठा ने कहा कि कोयले और मिट्टी के बढ़ते अप्रत्याशित दामों ने भट्ठा कारोबार की कमर तोड़ दी है। इसके अलावा सरकार की ओर से बनाए जा रहे नए-नए नियमों और कानूनों का भी व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान अश्वनी अरोड़ा ने कहा कि जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके बाद भट्ठा मालिकों की समस्याओं को एकजुट होकर सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में केसी शर्मा हिसार, बीर सिंह कंबोज यमुनानगर, रविंद्र डांग अंबाला, ओमप्रकाश महता सिरसा और मुकेश जैन कैथल सहित विभिन्न जिलों के भट्ठा मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें