फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल तलवारबाजी में आशीष ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
21-कैथल। रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय तलवार बाजी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आशीष को स्वर्ण प - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। तीन दिवसीय छठी राज्य स्तरीय बाल तलवार बाजी प्रतियोगिता में मंगलवार को शैमरॉक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के कुलतारण निवासी छात्र आशीष ने स्वर्ण पदक जीता है। रोहतक में 23 से 25 जुलाई तक हुई अंडर-12 प्रतियोगिता में राज्य भर से आए कुल 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अब नासिक में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वह हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कोच रामकुमार ने बताया कि आशीष ने लीग मुकाबले में दो जिलों में छह खिलाड़ियों को हराया और अपने वर्ग में नॉकआउट मुकाबले के लिए चयनित हुआ। नॉकआउट मुकाबले में चार अलग-अलग खिलाड़ियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेमीफाइनल मुकाबला सोनीपत के खिलाड़ी सिद्धार्थ के साथ था। इसमें आशीष ने सिद्धार्थ को 10-8 से मात दी। इसके बाद फाइनल मुकाबला रोहतक के खिलाड़ी रणविजय से हुआ। उसे आशीष ने 10-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
कोच रामकुमार ने बताया कि अब आशीष महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। उन्होंने बताया कि आशीष सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में अभ्यास करता है और शेमरॉक स्कूल का विद्यार्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें