फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आशा कर्मियों ने हक के लिए उठाई आवाज

Fri, 18 Aug 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आशा कर्मियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। अध्यक्षता सीवन प्रधान सुमन, गुहला प्रधान सुरेंद्र कौर व सुमन पांचाल कैथल ने की और मंच संचालन चरणजीत कौर चीका व आशा मानस ने किया। आशा वर्करों ने अपने हक के लिए आवाज उठाई और नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन


यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता व उपप्रधान नीलम जींद ने कहा कि सरकार जानबूझकर आशा कर्मियों की दस दिन से चल रही हड़ताल को नजर अंदाज कर रही है। जिससे लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा हरियाणा पहले ही स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराई हुई है। राज्य के प्राथमिक केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपमंडल जिला के अस्पताल में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्टाफ भारी कमी है, सभी जगह टेस्टिंग मशीनों, व अन्य उपकरणों की भी बहुत कमी है, सरकार की आयुष्मान योजना ढकोसला सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन


सरकार को तुरंत संज्ञान लेकर 2018 से लंबित मांगों का समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर रेखा, बाला, कविता, सत्यवान, नरेश सीटू व जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें