फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आर्य समाज का महिलाओं की शिक्षा पर जोर

Sun, 30 Jun 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्षेत्रीय ट्रेनिंग सेंटर जींद जोन के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के पूर्व उप कुलपति कुलदीप अग्निहोत्री व डीएवी जींद जोन के क्षेत्रीय अधिकारी एवं हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डीडी विद्यार्थी शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यातिथि कुलदीप अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आर्य समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में खासकर महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया है। आर्य समाज देश विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। देश की संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों को संजोए रखना, पाश्चात्य शिक्षा के साथ-साथ वैदिक एवं प्राचीन पद्धति की रक्षा आर्य समाज ने अपना दायित्व समझा और सभी को एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


इसी क्रम में डाॅ. डीडी विद्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में पाश्चात्य शिक्षा के साथ-साथ वेदों का प्रचार-प्रसार करना चाहिए और वेदों की ओर लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के सरलीकरण पर जोर देना चाहिए। बच्चों को जो विषय आप पढ़ा रहे हो वह अच्छी तरह समझ आना चाहिए। शिक्षण पद्धति को संशोधित करके अध्यापक को विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा देनी चाहिए।

कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी क्लस्टर के प्रिंसिपल रश्मि विद्यार्थी, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल रजनी यादव, हरेश पंचाल, सुखपाल व सूबे सिंह विशेषरूप से शामिल हुए। इससे पूर्व प्राचार्या साधना बख्शी ने सभी को पौधे देकर स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूरे जोन से 280 शिक्षक व 34 मास्टर ट्रेनर और काॅ-ओर्डिनेटर ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनरों ने स्मार्ट क्लास में शिक्षकों को पीपीटी-विडियो के माध्यम से विषय के बारे में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें