कैथल। जिले के नंदकरण माजरा गांव निवासी हरियाणा पुलिस में कार्यरत अरविंद माजरा ने गांव नैना निवासी एमएससी पास अनु के साथ किए विवाह में शगुन के तौर पर महज एक रुपया और नारियल लेकर मिसाल कायम की है। अरविंद की पहल ने समाज में अच्छी मिसाल प्रस्तुत की। फैसले की हर जगह तारीफ हो रही है।
दरअसल, गांव के शहीद भगत सिंह सगंठन से जुड़े अरविंद शुरू से ही लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के हिमायती रहे हैं। साथ ही वह दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और नशे जैसी बुराइयों के वे कड़े विरोधी हैं। जब उनके रिश्ते की बात नैना गांव के रामफल सिंह की बेटी के साथ हुई तो परिजन भी प्रभावित हुए। अरविंद ने कहा कि एक उच्च शिक्षित युवती से विवाह होना ही उसके लिए सबसे बड़ा दहेज होगा। संवाद