फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रत्नावली महोत्सव में आरकेएसडी कॉलेज के कलाकार 4 तक दिखाएंगे दमखम, 33 विधाओं में 70 से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
रत्नावली महोत्व के दौरान प्रस्तुति देते आरकेएसडी कॉलेज के छात्र कलाकार। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 1 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय रत्नावली महोत्सव में आरकेएसडी कॉलेज कैथल के कलाकार प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कॉलेज के 70 से अधिक विद्यार्थी 34 में से 33 विधाओं की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। पिछले दो वर्षों से महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर रहा कॉलेज इस बार भी बेहतर परिणाम की तैयारी के साथ पहुंचा है। कलाकारों की टीमें डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. अशोक अत्री, डॉ. श्रुति शर्मा, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. मनोज बंसल और डॉ. कपिल जैन के मार्गदर्शन में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन हरियाणवी एकल नृत्य, हरियाणवी रागनी, हरियाणवी पॉप सॉन्ग, हरियाणवी लूर नृत्य और हरियाणवी पगड़ी बांधने सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हालांकि देर शाम तक प्रतियोगिताएं शुरू होने के कारण पहले दिन के परिणाम घोषित नहीं हो सके।

2024-2025 में ओवरऑल विजेता बना था कॉलेज
आरकेएसडी कॉलेज के कलाकारों ने पिछले वर्ष 33 में से 24 विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए थे। इसी प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज ओवरऑल विजेता बना था। वर्ष 2024 में भी कॉलेज ने ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया था। यह उपलब्धि कॉलेज ने 18 साल बाद दोबारा प्राप्त की थी। इससे पहले वर्ष 2006 में कॉलेज ओवरऑल विजेता बना था।
विज्ञापन


कॉलेज के कलाकार थियेटर, हरियाणवी स्किट, रिचुअल और चौपाल जैसी विधाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल करते आ रहे हैं। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि रत्नावली महोत्सव हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय समारोह के रूप में आयोजित किया जाता है। इसमें प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की टीमें भाग लेती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी कॉलेज के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

रत्नावली महोत्व के दौरान प्रस्तुति देते आरकेएसडी कॉलेज के छात्र कलाकार। स्वयं

रत्नावली महोत्व के दौरान प्रस्तुति देते आरकेएसडी कॉलेज के छात्र कलाकार। स्वयं

रत्नावली महोत्व के दौरान प्रस्तुति देते आरकेएसडी कॉलेज के छात्र कलाकार। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें