फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीगरों और मेहनतकश लोगों का देश के विकास में अहम योगदान : कमलेश ढांडा

विज्ञापन
गांव जाखौली में विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व अन्य।
विज्ञापन
राजौंद। गांव जाखौली स्थित विश्वकर्मा चौपाल में विश्वकर्मा दिवस पर जांगड़ा समाज की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण, शिल्प, तकनीक और हुनर के प्रतीक हैं। समाज के कारीगरों एवं मेहनतकश लोगों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके परिश्रम और कौशल से समाज और देश की प्रगति को गति मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुमन देवी, प्रतिनिधि अनिल मलिक, श्री विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष विजय जांगड़ा और समाज के लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया। पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के आदर्श हमें कर्म, कौशल और निर्माण की प्रेरणा देते हैं। समाज के कारीगरों और श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए। उनके हुनर और मेहनत को उचित पहचान मिलना जरूरी है। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुमन देवी के प्रतिनिधि अनिल मलिक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने समाज को कर्म, कौशल और निर्माण की प्रेरणा दी है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जांगड़ा समाज के लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी। साथ ही समाज में आपसी भाईचारे, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

गांव जाखौली में विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें