फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चेक बाउंस के मामले में दो भगोड़े आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चेक बाउंस के अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। दोनों आरोपी वर्ष 2023 के चेक बाउंस मामलों में अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद अदालत ने उन्हें अक्तूबर 2026 में भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एसपी के निर्देश पर भगोड़े और जमानत के बाद अदालत में पेश न होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पहले मामले में रेलवे गेट कैथल निवासी संजय को गिरफ्तार किया। उसे 28 अक्तूबर 2026 को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। वहीं दूसरे मामले में टीम ने गांव सेगा निवासी सलिंद्र को काबू किया। उसे 27 अक्तूबर 2026 को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस दोनों मामलों में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें