फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोबोटिक्स लेग रिप्लेसमेंट शिविर में दिव्यांगों को दिए कृत्रिम अंग

Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में शनिवार को कैथल इलाइट राउंड टेबल व लाला लेखराज मिगलानी और सर्व शक्ति धमार्थ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रोबोटिक्स लेग रिप्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर गुरुग्राम से पहुंची डॉक्टर सुधा गुप्ता व सुहानी श्रीवास्तव ने जिलेभर से आए छह दिव्यांग लोगों को यह कृत्रिम अंग का माप लेकर उन्हें कृत्रिम अंग सौंपे। इस मौके पर राउंड टेबल क्लब के प्रधान मोहित सिक्का व उप प्रधान सुमित गर्ग ने दो संस्थाओं के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया है। बताया कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग लोगों का सहारा बनना है, क्योंकि इन कृत्रिम अंग के माध्यम से दिव्यांग लोगों को मजबूती मिलती है। वह ऐसे शिविरों का आयोजन भविष्य में लगातार करते रहेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर गौतम मिगलानी, वरुण मिगलानी, कर्ण कालरा, हिमांशु मेहता, हन्नी वालिया, डॉ. राधे कृष्ण, राकेश जैन आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें